सासाराम, जनवरी 2 -- सासाराम, निज संवाददाता। अदालत के आदेश की अवहेलना को जिला जज 19 डॉ. दिनेश कुमार प्रधान की अदालत ने गंभीरता से लिया है। एक मामले में अदालत ने अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष के वेतन से प्रतिदिन 500 रुपए कटौती के आदेश दिए हैं। कटौती की गई राशि राज्यकोष में जमा करने को कहा है। साथ ही कहा गया है कि जिस दिन आदेश का अनुपालन द्वारा किया जाएगा, उस दिन से राशि कटौती बंद हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...