चतरा, अप्रैल 1 -- चतरा, प्रतिनिधि। मुस्लिम धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार ईद उल फितर यानि ईद जिले में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद पर्व को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खुब चहल पहल रही और ईद के जश्न में लोग डुबे रहे। पूरे जिले में सौहार्दपुर्ण वातावरण में सोमवार को ईद सम्पन्न हो गया। ईद के मौके पर पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज विभिन्न ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गयी। शहर के सजना गांव के समीप स्थित मुख्य ईदगाह में 9:30 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। यहां हजारों की भीड़ होती है। नमाजियों की इतनी भीड़ थी कि पूरा ईदगाह खचाखच भर गया था। शहर के अधिक मुहल्लों के लोग इसी ईदगाह में नमाज अदा करने आते है। यहां काजी ए शरियत मुफ्ती नजरे तौहिद ने नमाज पढ़ाई। नमाज के पूर्व उन्होंने अपने तकरीर में नमाज को दीन में उतारने, अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.