मेरठ, फरवरी 21 -- सरूरपुर। रमजान के पहले जुमे शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में अमनों-अमान की दुआ की। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे के मौके पर अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा की। हर्रा की सादकिया रहमानी मस्जिद में इमाम मौलाना सलमान ने कहा कि रोजेदारों के लिए जन्नत में एक खास दरवाजा है जिसका नाम रय्यान है। इस दरवाजे से केवल रोजेदार ही दाखिल होंगे। वहीं, हर्रा की मस्जिद नूर में मौलाना मुजम्मिल ने कहा कि हमें नबी के बताये रास्ते पर जिन्दगी गुजारनी चाहिये। उन्होनें इस दौरन सहाबा इकराम के नक्शे कदम पर अमल करने की नसीहत भी की। साथ ही रोजे की हालत में भूख-प्यास की शिद्दत को बरर्दाश्त करने की फजीलत बयान की। उधर, इमामों ने लोगों से रोजे रखने व तरावीह पढ़ने की अपील करते हुए अफवाहों पर ध्या...