नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नशे के खिलाफ पंजाब की मान सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है। हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे के अंदर डूबो दिया था। जब से ''आप'' की सरकार आई है, पंजाब को नशा मुक्त बना रही है। इसलिए लोगों को इनके कुकर्मों को याद रखना होगा और इन्हें एक भी वोट नहीं देना है। वरना पंजाब फिर से नशे के अंदर डूब जाएगा। मोगा के चहलां गांव में युद्ध नशियां विरुद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मौजूद केजरीवाल ने नशेड़ियों के खिलाफ सरकार के ऐक्शन और इस मामले में सीएम की सीधी पकड़ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार ''आप'' की एक ऐसी सरकार आई है, जो नशा बेचने वालों को खदेड़ रही है और पकड़-पकड़ कर जेल में डाल रही है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.