कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में 12 और 13 अप्रैल को खालसा साजना दिवस (सृजना दिवस) मनाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय कीर्तनीय भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले और कथावाचक ज्ञानी जतिंदर सिंह मूघल शिरकत करेंगे। शनिवार को गुरद्वारा में अमृत संचार होगा। अमृत संचार अकाल तख्त साहिब के पंज प्यारे कराएंगे। रविवार को आदि बीड साहिब (हस्तलिखित श्री गुरुग्रंथ साहिब) के दर्शन कराए जाएंगे। हजारों की संगत गुरु का अटूट लंगर छकेगी। यूट्यूब चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा। पत्रकार वार्ता में यह जानकारी प्रधान सरदार सुरिंदरजीत सिंह भाटिया, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह भाटिया, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह बॉबी, कंवलजीत सिंह, लवली सिंह, अमरजीत सिंह और जसपाल सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.