आगरा, अक्टूबर 24 -- आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा गांव में बुधवार देर रात प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, सरिए और ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और दुकानों में छिप गए। पुलिस ने करीब 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया उपनिरीक्षक आशीष त्यागी ने बताया की वह गस्त पर थे। तभी सूचना मिली कि गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा और गोली चलने की खबर है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गांव में कर्मवीर प्रधान और भूपेश तोमर के समर्थकों में झगड़ा चल रहा है। समझाने के प्रयास के बाद भी दोनों पक्ष उग्र हो गए । एक-दूसरे पर हमला करने लगे। जम कर लाठी ड़डे चले । अफरा तफरी मच गई। बमु...