मथुरा, दिसम्बर 5 -- छाता क्षेत्र के गांव अकबरपुर के हाईवे पर पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड पर लिखे नाम अकबरपुर को मिटाकर किसी ने रघुवरपुर कर दिया। जिससे तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने नये नाम पर काला रंग पोत दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन के लिए 'सनातन एकता पदयात्रा' निकाली थी। मथुरा के छाता क्षेत्र से यात्रा शुरू होने के दौरान जब उन्हें अगले पड़ाव के रूप में 'अकबरपुर' का नाम बताया गया, तो उन्होंने नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह नाम बताने में भी उन्हें दिक्कत हो रही है। यहां पर मांग की गई थी कि अकबरपुर का नाम 'रघुवरपुर' होना चाहिए। बताते हैं कि हाइवे पर गांव अकबरपुर पर पर्यटन विभाग का साइन बोर्ड लगा हुआ है। इस पर थीम पार्क अकबरपुर लिखा हुआ था। विगत रात अज्ञात लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.