अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले दोस्तपुर मार्ग पर जाम व हादसे का सबब बन रही दो पुलियों का पुनर्निमाण होगा। नाबार्ड योजना के तहत लगभग दो करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दोनों पुलियों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। एक पुलिया जहां सात मीटर से बढ़ाकर साढ़े 12 मीटर, तो वहीं दूसरी पुलिया की चौड़ाई साढ़े छह मीटर से बढ़ाकर साढ़े 12 मीटर की जाएगी। दोनों पुलियों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद से अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। कारण यह कि यह मार्ग अकबरपुर को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ता है। इसके चलते इस मार्ग पर प्रत्येक समय छोटे बड़े वाहनों का अधिक दबाव होता है। इस मार्ग पर दो पुलिया हैं, जिसमें एक गौहन्ना के नि...