भागलपुर, मार्च 17 -- नपं अकबरनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पूरे धूमधाम से होली मनाई गई। लोगों पर सुबह से ही होली की खुमारी चढ़ चुकी थी। लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की मस्ती में मस्त हो चुके थे। इस अवसर पर अकबरनगर, श्रीरामपुर, इंग्लिश चिचरौन, खेरैहिया, मकन्दपुर सहित आसपास के इलाकों में लोगो ने जमकर होली खेली और होली के गीतों पर झूमते नजर आए। हालांकि होली का पर्व दो दिनों तक मनाया गया। देर रात तक मंदिरों में होलिका गीत गाने-बजाने वालो की टोलियां ढोल-तासे की ताल पर झूमते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.