भागलपुर, जनवरी 28 -- थाना क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों व कार्यालयों में 77वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। अकबरनगर रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, पुस्तकालय, नपं कार्यालय, डाकघर, बैंक, नपं कार्यालय में चेयरमैन किरण देवी व अकबरनगर थाना में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने झंडारोहण कर सलामी दी। नगर से लेकर कस्बों तक युवाओं ने तिरंगा यात्रा भी निकालीं। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं इंग्लिश चिचरौंन पंचायत की मुखिया खुशबू रानी, किसनपुर में पूनम राधा देवी व खेरैहिया में अनिल मंडल ने भी झंडोत्तोलन कर लोगो के बीच मिठाई बांटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.