भागलपुर, अप्रैल 6 -- चैत्र नवरात्र को लेकर अकबरनगर सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में शनिवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। वहीं अहले सुबह से ही देवी के दर्शन करने वाले भक्त मंदिर पहुंचने लगे। महिलाओं ने माता को डालिया चढ़ाकर सारी विपदा से अपने परिवार को बचाए रखने की कामना की। पंडितों के दुर्गा सप्तशती पाठ और शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अष्टमी होने के कारण मंदिरों में माता की खोईछा भरने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की भीड़ जुटी दिखी। अकबरनगर बाजार और खेरैहिया स्तिथ मंदिर में देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.