लखनऊ, मार्च 10 -- हाईटेक टाउनशिप बनाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपित अंसल प्रापर्टी एण्ड इंफ्रा निदेशकों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में 10 और हजरतगंज कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज हुआ। गोमतीनगर विस्तार रिशिता अपार्टमेंट में रहने वाले राकेश चंद्र के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2011 में अंसल प्रॉपर्टीज में प्लॉट बुक कराया था। इसके लिए 11 लाख रुपये जमा किए। इसके बाद भी अंसल के निदेशकों ने प्लॉट नहीं दिया। रुपये मांगने पर धमकी दी। महानगर हेरिटेज अपार्टमेंट निवासी अंजू गोयल ने बताया कि उन्होंने प्लॉट के लिए 14 लाख जमा किए थे। वहीं, दिलकुशा कॉलोनी निवासी सादिया बानो ने सात लाख कई किस्तों में जमा किए थे। गोरखपुर के राप्तीनगर में रहने वाले उमाशंकर मिश्रा ने तीन लाख रुपये जमा किए थे। वृंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.