रांची, जनवरी 16 -- रांची, संवाददाता। धुर्वा क्षेत्र से लापता होने के 12 दिन बाद बरामद किए गए अंश और अंशिका की देखदेख एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी लेते हुए डालसा ने शुक्रवार को दोनों का आधार कार्ड बनावाया। डालसा सचिव राकेश रौशन के निर्देश पर वाहन भेजकर दोनों बच्चों को लाया गया। जीपीओ में आधार नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद दोनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। इसमें दोनों के रक्त के नमूने लिए गए। शाम को बच्चों को वाहन से घर तक पहुंचाया गया। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से समन्वय स्थापित कर बच्चों का सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की गई। हालांकि योजनाओं का लाभ आधार बनने के बाद मिल सकेगा। बच्चों की मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था भी डालसा कराएगा। डालसा सचिव ने बच्चों के माता-पि...