बरेली, जनवरी 20 -- खतौनी में खातेदारों व सह खातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप संशोधन/ दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया है। सदर तहसील ने 6 चरणों में कार्रवाई पूरी करने के लिए रोस्टर जारी कर दिया है। लेखपालों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। अंश निर्धारण के संबंध में बरेली का 82.22 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें तहसील सदर में सबसे पीछे है। यहां 70.71 प्रतिशत अंश कार्य ही पूर्ण हुआ है। अब अभियान चला कर इसको पूर्ण किया जाएगा। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के साथ लेखपाल ग्राम पंचायत में बैठक कर प्रपत्र को पोर्टल भूलेख खतौनी और अंशत्रुटि सुधार पर अपलोड करेंगे। लेखपाल पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक आवेदन की जांच करेंगे। तहसीलदार की अनुमति प्राप्त ह...