बिजनौर, फरवरी 7 -- शादीपुर मिलक निवासी संजीव डबास व नूतन डबास के पुत्र अंश ने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल के जूनियर वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 247.5 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इससे पूर्व अंश पिछले वर्ष अगस्त में कजाकिस्तान में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में यूथ कैटेगरी में दो गोल्ड व एक कांस्य पदक जीत जनपद का नाम रोशन कर चुका है। प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्तमान में अंश डबास का प्रशिक्षण इंटरनेशनल शूटिंग रेंज न्यू दिल्ली दीक्षांत जाधव इंटरनेशनल कोच के संरक्षण में चल रहा है। शूटिंग की बारिकियां जनपद बिजनौर के शूटिंग कोच आकाश कुमार द्वारा सिखाई गई हैं और अभी भी उनका मार्गदर्शन मिल रहा है। विवेकानन्द दिव्य भारती उत्तर के अध्यक्ष योगेन्द्...