मैनपुरी, फरवरी 10 -- नगर पंचायत क्षेत्र के गांव हरीसिंहपुर में आयोजित लकी स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में अंश क्रिकेट क्लब हरीसिंहपुर ने जटपुरा की टीम को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए शिवा कश्यप को मैन ऑफ द मैच और ऋषभ चौहान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। निर्धारित 15 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर अंश क्रिकेट क्लब के कप्तान राहुल कोरी ने जटपुरा को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जटपुरा की टीम 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंश क्रिकेट क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 10 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैच में अंपायर की भूमिका रॉकी और विकास ने निभाई, जबकि स्कोरिंग लकी चौहान और कमेंट्री सभासद मुन्ना ने की। पुरस्कार वितरण चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.