रांची, जनवरी 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति ने धुर्वा इलाके के सभी लोगों से शनिवार के मशाल जुलूस और रविवार को धुर्वा बंद सफल बनाने की अपील की है। समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को धुर्वा बस स्टैंड, जेपी मार्केट, सेक्टर-2 और झोपड़ी मार्केट में नुक्कड़ सभा कर लोगों से मानवीय संवेदना जताते हुए बंद को सफल बनाने की अपील की। शनिवार को मशाल जुलूस मौसीबाड़ी, पुराना विधानसभा होते हुए बिरसा चौक तक जाएगी। राजद नेता सह समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि आठ दिनों से अपहृत अंश-अंशिका की सकुशल वापसी के लिए कार्य कर रहे प्रशासन का भरपूर सहयोग किया जा रहा है, लेकिन जब तक अंश-अंशिका की सकुशल वापसी नहीं होगी, तब तक प्रशासन से सवाल भी किया जाएगा। नुक्कड़ सभा में नंदन यादव, रंजन यादव, अनिता यादव, सुनील राय, मनीष राय, रामकुमार सिंह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.