पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता । भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अब समाहर्ता सह जिलाधिकारी के रूप में जिले का प्रशासनिक कार्यभार संभालेंगे। अंशुल कुमार इससे पहले बांका जिले में समाहर्ता सह जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में यह स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत अंशुल कुमार को बांका से स्थानांतरित कर पूर्णिया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। पूर्णिया के तत्कालीन जिलाधिकारी कुंदन कुमार को नालंदा जिले का नया समाहर्ता सह जिलाधिकारी बनाया गया है। कुंदन कुमार ने अपने कार्यकाल में पूर्णिया जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। अब वे नालंदा जिले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.