औरंगाबाद, मार्च 1 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबे महोत्सव के आयोजन को लेकर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में संगीत शिक्षकों की बैठक हुई। उन्हें महोत्सव की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि महोत्सव में स्कूली बच्चों की एकल व समूह नृत्य व गीत प्रतियोगिता होगी। इसके लिए उन्हें विद्यालय स्तर पर प्रतिभागियों को तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। महोत्सव के आयोजन में संगीत शिक्षकों की भूमिका अहम है। जिन विद्यालय में संगीत के शिक्षक पदस्थापित हैं, वहां से प्रतिभागी छात्रों को महोत्सव में शामिल करना है। बताया गया कि यह महोत्सव 4 व 5 मार्च को अंबा के सतबहिनी मंदिर के समीप चिल्हकी हाई स्कूल के खेल मैदान में होना है। महोत्सव में बौद्धिक व सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल की गई है। इन गतिविधियों के सफल संचालन के लिए टीम का गठन किया गया...