बिहारशरीफ, मार्च 22 -- अंबेर चौक पर राजद का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप फोटो: राजद अंबेर :बिहारशरीफ के अंबेर चौक पर प्रदर्शन करते राजद नेता शक्ति सिंह यादव व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में शनिवार को अंबेर चौक पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान का अनादर यह दर्शाता है कि वह खुद को अचेत अवस्था में हैं। कहा कि भाजपा एक ओर राष्ट्रवाद का ढोंग करती है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री से इस तरह की घटनाएं करवा कर दोहरे चरित्र का प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष से मुख्यमंत्री के भाषण असंगत हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.