गुमला, अप्रैल 23 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट प्रखंड अंबेराडीह स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के 11वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर से 1151 महिलाओं ने कलश यात्रा आरंभ की। जो देवी मंडप होते हुए मरदा नदी तक पहुंची।मरदा नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य दिनेश चंद्र मिश्र, पुजारी श्याम किशोर शुक्ला व सहयोगी पुरोहितों की उपस्थिति में कलश में जल भरा गया। इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी। जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। मंदिर मंडप में अग्नि प्रज्वलन के साथ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ। मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मंगल सिंह भोक्ता, सिकंदर सिंह, प्रकाश सिंह, संजय सिंह, स्वदेशी भुवन सिंह,आनंद सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.