ललितपुर, दिसम्बर 30 -- तालबेहट। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर दर्ज पार्कों एवं आरक्षित भूमि को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग उठाई गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने नए बस स्टैंड स्थित अंबेडकर पार्क में एक बैठक आयोजित की और उसके बाद पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अंबेडकर पार्कों पर कथित कब्जों को तत्काल हटवाने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रतिमाओं की स्थापना व अनावरण कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया है कि तहसील क्षेत्र में बाबा साहब के नाम पर दर्ज कई पार्क व भूमि दबंगों के कब्जे में हैं, जिन्हें शीघ्र कब्जामुक्त कराया जाना आवश्यक है। साथ ही सभी अंबेडकर पार्कों की बाउंड्री कराकर उन्हें सुरक्षित किया जाए। जिन स्थानों पर अभी तक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.