शिमला, अप्रैल 22 -- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। केंद्र में भाजपा सरकार जहां कांग्रेस पर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगा रही है वहीं प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 25 अप्रैल को शिमला के चौड़ा मैदान में 'संविधान बचाओ रैली' आयोजित करने का ऐलान किया है। इस रैली के जरिए कांग्रेस प्रदेशभर में भाजपा के खिलाफ जनजागरण अभियान छेड़ेगी। कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार की संयुक्त बैठक मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय शिमला में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रियों, विधायकों और बोर्ड-निगमों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में रैली की तैयारियों के साथ-साथ प्रदेश स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.