लखनऊ, अप्रैल 6 -- - परिवारों के साथ बसपाई पहुंचेंगे कार्यक्रम में - दलिता एकता का चलाया जाएगा अभियान लखनऊ, विशेष संवाददाता बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में नए सिरे से जमीन तैयार करने के लिए डा. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से भाईचारा अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसके सहारे पार्टी से दलितों और पिछड़ों को जोड़ा जाएगा। इस बार बसपा प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी और इसमें पदाधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ वहां पहुंच कर समाज को यह संदेश देंगे कि एका के बिना दलितों का भला होने वाला नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। वह चुनाव में उतरने से पहले भाईचारा कमेटियों के सहारे जमीनी स्तर पर मजबूती पाना चाहती हैं। इन कमेटियों में दलितों और पिछड़ों के साथ अन्य जाति के लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.