औरंगाबाद, फरवरी 19 -- छह दिवसीय अनुष्ठान में प्राण प्रतिष्ठा, रासलीला व भव्य भंडारा का आयोजन फोटो- 19 फरवरी एयूआर 27 कैप्शन: अंबा शाही में निर्माणाधीन यज्ञशाला, जहां लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के ग्राम अंबा शाही एवं अंबा विशुनपुर में 21 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री मां देवी सह राधा-कृष्ण सह बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ स्थल पर आकर्षक यज्ञशाला का निर्माण कराया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार 21 फरवरी को जलयात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 22 फरवरी को मंडप प्रवेश और अग्नि मंथन किया जाएगा। 23 फरवरी को मंडप पूजा, अधिवास एवं अन्नाधिवास संपन्न होगा। 24 फरवरी को न...