औरंगाबाद, मई 20 -- अंबा, संवाद सूत्र। ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता और भारतीय सेना के अदम्य साहस के सम्मान में बुधवार को अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर के चिल्हकी फील्ड से तिरंगा शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार व महामंत्री मुन्ना पासवान ने दी है। आयोजकों ने कुटुंबा विधानसभा के नागरिकों व एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भारत माता और भारतीय सेना के सम्मान में इस तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...