जामताड़ा, जनवरी 3 -- अंबा में संपन्न हुआ सात दिवसीय भागवत कथा अनुष्ठान कुंडहित, प्रतिनिधि। प्रखंड के अंबा गांव स्थित लक्खी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान का समापन शनिवार को धुमधाम के साथ संपन्न हो गया। अनुष्ठान समापन के मौके पर उपस्थित तमाम श्रद्धालुओं को नारायण भोजन कराया गया। कथावाचक कौस्तभ बल्लभ शास्त्री जी ने भागवत कथा के अंतिम दिन कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग का सुमधुर वर्णन किया। कहा कि सुदामा जी भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र और भक्त थे। सुदामा जी समस्त वेद पुराणो के ज्ञाता और विद्धान गरीब ब्राह्मण थे। लेकिन सुदामा ने कभी अपने मित्र द्वारकाधीश को अपनी गरीबों का एहसास होने नहीं दिया था। सुदामा की गरीबी श्रीकृष्ण ने देखी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। सुदामा कुछ दिन द्वारिकापुरी में रहे लेकिन संकोच बस कुछ मांग न...