औरंगाबाद, मई 31 -- अंबा में बतरे नदी पुल के समीप कचरे के ढेर और उससे उठती तीव्र दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आस-पास के घनी आबादी वाले आवासीय परिसरों में रहने वाले लोग इस समस्या से परेशान हैं और बीमारियों के फैलने की आशंका से चिंतित हैं। हाल के दिनों में बारिश के कारण कचरा गलने लगा है, जिससे दुर्गंध और भी असहनीय हो गई है। बतरे नदी के दोनों किनारों पर कचरे का विशाल ढेर जमा हो गया है। अंबा बाजार का सारा कचरा यहीं फेंका जाता है, जिसके कारण नदी किनारे कचरे का पहाड़ बन गया है। बारिश के बाद कचरे के सड़ने से उत्पन्न दुर्गंध इतनी तेज है कि लोग नाक बंद करके नदी पुल को पार करने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी अजीत कुमार पांडेय कहते हैं कि इस दुर्गंध के कारण रात में खिड़कियां खोलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.