नई दिल्ली, मार्च 7 -- हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना (IAF) का एक जगुआर लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, विमान ने अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हो गया। गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए आबादी वाले इलाके से दूर विमान को ले जाकर सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने में कामयाबी हासिल की। इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। एएनआई के अनुसार, वायु सेना ने बताया कि यह घटना शाम की नियमित उड़ान के दौरान हुई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने तेजी से हालात को भांपते हुए खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सेना की रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.