बुलंदशहर, फरवरी 14 -- अहार क्षेत्र में स्थित महाभारतकालीन अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व ही कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक शुरू कर दिया गया है। शनिवार को हजारों कांवड़ियों ने अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया। कांवड़िए जलाभिषेक कर अपने घरों को प्रस्थान कर रहे हैं। सुरक्षा के हिसाब से कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर हरिद्वार एवं बृजघाट से जल लेकर आरहे कांवड़ियों ने द्वादशी से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया है, जो रविवार को महाशिवरात्रि की देर रात तक जारी रहेगा।मंदिर परिसर में पहुँचकर कांवड़िए जलाभिषेक कर अपने घरों को प्रस्थान कर रहे है।कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गए है।कुछ कांवड़िए क्षेत्र में लगे राहत शिविर व भंडारों में रुक कर महा...