आगरा, जून 23 -- आपके अपने लोकप्रिय हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज संवाद में कासगंज के समीपवर्ती चिलकुइया चौराहे पर दुकानें चलाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों ने अपनी सबसे बड़ी समस्या बिजली नहीं होने के बारे में खुलकर बात रखी। दुकानदारों ने कहा है कि बिजली व्यवस्था हमें मिल जाए तो चौराहे और बाजार की किस्मत और चमकेगी। उन्होंने कहा कि दिनभर तो बिना बिजली के काट लेते हैं, गर्मी में बिना पंखा कूलर के दुकानदारी करते रहते हैं, लेकिन शाम होते ही अंधेरा छाने लगता है, जिससे दुकान बंद करके घर जाने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं बचता। अगर बिजली मिलेगी तो देर तक दुकानों पर काम कर सकते हैं और भी बिजली चलित उत्पादों व सामानों से संबंधित दुकानें खुलेंगी, जिससे बाजार का और अधिक विस्तार हो सकता है। दुकानदारों ने कहा कि हमने अपने स्तर से मिलकर बिजली लाइन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.