कन्नौज, फरवरी 20 -- गुगरापुर,कन्नौज। अविका डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ग्राम पंचायत चांदापुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत चौथे दिन 'वैज्ञानिक सोच का प्रसार एवं अंधविश्वास उन्मूलन' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सूचना प्रौद्योगिकी साइबर अभियंता पंकज कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति और समाज की उन्नति उसकी तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास व्यक्ति की विवेकशीलता को प्रभावित कर विकास की गति को बाधित करता है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि लोग तथ्यों की जांच-परख करें और कारण-परिणाम के सिद्धांत को समझते हुए वैज्ञानिक सोच को अपनाएं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.