लोहरदगा, अक्टूबर 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के पेशरार में अंधविश्वास के कारण हुई तीन हत्याओं पर भाजपा ने चिंता जतायी है। युवा भाजपा नेता पशुपति नाथ पारस ने कहा है कि डायन बताकर हत्या की घटनाएं राज्य के लिए बहुत ही चिंताजनक हैं। हमारे समाज के लिए कलंक और मानवता पर धब्बा है। आज भी कई जगहों पर अंधविश्वास, अज्ञानता और डर के कारण महिलाओं को डायन घोषित कर प्रताड़ित किया जाता है। कभी उन पर जादू-टोने का झूठा आरोप लगाया जाता है, तो कभी उन्हें गांव से निकाल दिया जाता है या मार दिया जाता है। हमारा संविधान हर नागरिक को जीने का अधिकार देता है। गांवों में जन-जागरूकता अभियान चलाना होगा,स्कूलों में बच्चों को विज्ञान और तर्क की शिक्षा देनी होगी, और हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना होगा कि अब किसी भी मासूम को डायन नहीं कहा जाएगा, और न ही किसी को अंधविश्...