कोडरमा, अप्रैल 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत कलहा,मसनोडीह में अंधविश्वास में युवक को बंधक बनाकर खाट में बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर विदेशी हेम्ब्रम ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर अपने बेटे को गांव के ही एक व्यक्ति के कब्जे से छुड़ाने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। विदेशी हेम्ब्रम ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता है। उसके ही टोले के बुधन हेम्ब्रम लगातार उसके घर पर आकर गालियां और परिवार को मारने की धमकी देता है। उसके द्वारा बोला जाता है कि उसके बेटे को जादू-टोना कर बीमार कियाा है। इसी बात को लेकर वह कहता है कि यदि उसका बेटा ठीक नहीं हुआ, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। बुधन हेम्ब्रम ने उसके छोटे बेटे शिबु हेम्ब्रम को पकड़कर अपने घर में बांधकर रखा है। विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.