मधेपुरा, जून 23 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड के भतनी बाजार में वाम जनवादी धर्मनिरपेक्ष मोर्चा द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जनलेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव रहे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्व महेंद्र नारायण पंकज की स्मृति में आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता अनंत प्रसाद यादव ने की। स्व पंकज के पुत्र निशांत कुमार नवीन व ई. नीरज कुमार के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आतंकवाद, सांप्रदायवाद व फासीवाद से उत्पन्न संकट विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अपनी बातें रखी। मौके पर सिंहेश्वर के विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा अंधविश्वास त्याग कर शिक्षा को हथियार बनाने की जरूरत है। तभी समाज का सही रूप में विकास संभव है। शिक्षा से ही साम्प्रदायवाद, फासीवाद व आतंकवाद जैसी समस्या का समाधान किया जा सकता है। भाकपा के राष्ट्र...