कौशाम्बी, फरवरी 13 -- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन) के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर बदले मूरतगंज में अंधविश्वासों के विरुद्ध किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को अंधविश्वासों एवं कथित चमत्कारों के प्रति सचेत रहने को कहा। विशेषज्ञ प्रमोद मिश्र ने बताया कि समाज में दिखाई देने वाले चमत्कार व जादू विज्ञान पर आधारित होते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रदत्त अधिकार के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के अंदर वैज्ञानिक सोच होनी चाहिए एवं किसी भी चीज को जांचना परखना हमारा कर्तव्य है। समाज में तथाकथित लोग हमें मूर्ख बनाकर ठगते रहते हैं। विभिन्न चमत्कारों को प्रदर्श...