उन्नाव, दिसम्बर 18 -- बीघापुर। जिला अंधता निवारण समिति ने गुरुवार को ग्राम पंचायत भोगईता में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया गया। शिविर में दर्जनों लोगों ने नेत्र परीक्षण करवाया। डॉक्टरों ने मोतियाबिंद, दृष्टिदोष और अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान कर जरूरतमंदों को उपचार से जुड़ी सलाह दी। कार्यक्रम में डॉक्टर रितु सिंह ने ग्रामीणों को आँखों की सफाई, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान बंशी लाल, जय राम, होरीलाल, दयाराम, पिंटू सेठ, नन्हकई, काली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...