मेरठ, मई 7 -- मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्पिक मैके की ओर से विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें आत्मविश्वास, समस्याओं से निपटना और आंतरिक खुशी को लेकर विख्यात बौद्ध दार्शनिक एवं आध्यात्मिक गुरु गेशे दोरजी दमदुल ने छात्रों से संवाद किया। विद्यालय निदेशक एचएम राउत व प्रधानाचार्य एके दुबे ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद गेशे दोरजी दमदुल ने छात्रों से संवाद करते हुए जीवन के गूढ़ प्रश्नों पर विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों से प्रश्न पूछे कि 'जीवन का उद्देश्य क्या है, हमें दूसरों की सेवा क्यों करनी चाहिए, सच्चा आत्मविश्वास कैसे आता है, क्या बाहरी मुस्कान के पीछे दुख छुपा है। इन सब प्रश्नों का उत्तर छात्रों से ही प्राप्त कर उन्होंने उन्हें नई दृष्टि से जोड़ते हुए गहराई दी। उन्होंने बताया कि दुख और खुशी दोनों जीवन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.