लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर समर्पण दिवस के अंतर्गत गोद लिए गए ग्रामों में स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिए पुस्तक समर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने कहा कि पंडित जी एक दार्शनिक, विचारक, समाज सुधारक और राष्ट्र निर्माता थे। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी प्रासंगिक है और यह समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग दिखाता है। कुलपति ने समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए विश्वविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी सामाजिक सरोकार पुस्तक समर्पण दूत बनाने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। प्रो. सैनी ने इस बात पर बल दिया कि शोध पीठ को पंडित जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोध कार्यों ...