पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत,संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत शासन के निर्देश पर माह जून से अगस्त तक अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को आवश्यक वस्तुएं वितरित की जाएंगी। डीएसओ ने बताया कि अन्त्योदय राशनकार्डधारकों को गेहूं 14 किग्रा प्रति राशनकार्ड, चावल 21 किग्रा प्रति राशनकार्ड निःशुल्क वितरण और चीनी माह अप्रैल, मई व जून 2025 के लिए एक किग्रा प्रति राशनकार्ड अर्थात 03 किग्रा (माह जून में) 18 रुपये प्रति किग्रा वितरण किया जायेगा। पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को गेहूं 02 किग्रा प्रति यूनिट व चावल 03 किग्रा प्रति यूनिट निःशुल्क वितरित किया जायेगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा राशनकार्डधारकों को ई-पॉश मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा। ऐसे राशनकार्डधारक, जो किसी कारणों से आधार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.