उरई, फरवरी 13 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर अंत्योदय एक्सप्रेस में चढ़ रहे किन्नरों को रोकना महंगा पड़ गया। सुरक्षा में लगे आरपीएफ सिपाही ने जब रोका तो उससे कहासुनी की गई। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। जब आरपीएफ टीम को खबर लगी तो वह मौके पर पहुंचे और धक्का मुक्की करने वाले किन्नर को पकड़ कर थाने ले गए और लिखा पढ़ी कर की गई। जब अन्य किन्नरों को खबर लगी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए स्टेशन पर जाकर हंगामा काटा।एक वेंडर को किन्नरों ने ष्घसीट कर पीटा। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव का कहना है कि कहासुनी करने वाले किन्नरों पर कार्रवाई की गई है। आरपीएफ की सख्ती से झांसी कानपुर रेलमार्ग पर काफी हद तक किन्नरों पर रोकथाम लगी है। हालत यह है कि एक भी किन्नर टे्रन में नहीं चढ़ पा रहा है। यात्रियों से अवैध उगाही पर रोक लगने से किन्नर पिछले कुछ दिनों से ...