कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर। भाजपा उत्तर, दक्षिण जिले में अलग-अलग स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गोष्ठी हुई। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय आधुनिक भारत के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहे। सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल विष्णुपुरी में भाजपा कानपुर उत्तर की संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को पं दीनदयाल के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया। यहां विशिष्ट अतिथि देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडे, सुरेश अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया। यहां अवधेश सोनकर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.