हरदोई, फरवरी 23 -- पाली। बाबरपुर निवासी एक अधेड़ की पांचाल घाट में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी सास की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। हादसे के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में पाली पीएचसी लाए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबरपुर निवासी राजीव (50) सोमवार को अपनी सास, जो कछेलिया गांव की रहने वाली थीं, की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पांचाल घाट जनपद फर्रुखाबाद गए थे। अंत्येष्टि संपन्न होने के बाद राजीव घाट से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांचाल घाट में पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद साथ मौजूद ससुरालीजन घायल राजीव को आनन-फानन में ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 32 किलोमीटर दूर पाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.