शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। पूरे सावन मास में जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अब सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त इंतजाम किए हैं। मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हुआ था और 9 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार अंतिम सोमवार 5 अगस्त को पड़ रहा है, जबकि 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालु शिव पूजा के साथ रक्षाबंधन की तैयारी भी साथ-साथ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अंतिम सोमवार को अब तक की सबसे अधिक भीड़ शिव मंदिरों में उमड़ेगी। रविवार शाम से ही शिवालयों को सजाया जा चुका है। सोमवार को सुबह ब्रह...