हाजीपुर, अगस्त 5 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज में अंतिम सोमवारी को लालगंज में कई मंदिरों पर रामायण पाठ और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। बाबा भागीरथ नाथ मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से रामायण पाठ किया गया। वही थाना मंदिर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वही वर्षा के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सोमवार को नारायणी नदी के बसंता जहानाबाद घाट, महादेव घाट, रामबाग घाट, पीरापुर, केशोपुर घाट, खंजाहाचक घाट आदि जगहों पर नदी में डुबकी लगाई और नदी का पावन जल लाकर अर्धनारीश्वर मंदिर, बड़का मंदिर, बाबा भागीरथ नाथ मंदिर, सूरियाना मंदिर, भींकेश्वर नाथ महादेव पत्थल पोखर, स्वप्नेश्वर नाथ मंदिर पकड़ी कंठ आदि मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया। वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ तो सभी मंदिरों में रही। पर स्वप्नेश्वर...