गंगापार, दिसम्बर 24 -- विंध्य पर्वत मालाओं से चारों ओर से घिरा मांडा क्षेत्र वैध, अवैध पत्थर खनन के चलते अपनी रमणीयता खोता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मिलने वाली शुद्ध हवा, अब दर्जनों क्रैशर प्लांटों से उड़ती धूल व गंदगी पूरे वातावरण को विषाक्त बना रही है। मांडा ब्लॉक से उत्तर राजापुर ग्राम पंचायत के बंगलिया पहाड़, दक्षिण कोसड़ाकला ग्राम पंचायत के देवकुंडनाथ पहाड़, पश्चिम मसौली व जफरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में विंध्य पर्वत की असंख्य शाखायें पूरे क्षेत्र को कभी शुद्ध वायु प्रदान किया करते थे। धीरे धीरे, किंतु निरंतर इन पहाड़ों की रमणीयता पर कुछ लोगों की नजरें लगीं। खनन विभाग, स्थानीय शासन व प्रशासन से जुड़े लोगों ने पहाड़ों का सीमित पट्टा कराकर असीमित खनन का काम शुरू किया। भारतगंज पुलिस चौकी के ठीक सामने बंगलिया पहाड पर दिन रात ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.