गिरडीह, जनवरी 16 -- बगोदर। एके 47 जैसे खतरनाक रायफल को सामने तना देखकर भी सच बोलने की हिम्मत रखने वाले शख्स का नाम था महेंद्र सिंह। पुलिसिया जुल्म, महाजनी प्रथा, भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं शोषितों और पीड़ितों के हक-अधिकार के लिए सड़क से सदन तक दहाड़ने वाले शख्स का नाम था महेंद्र सिंह। यही सब गुणों के कारण ही अन्य जन प्रतिनिधियों से महेंद्र सिंह की अलग पहचान थी और यही पहचान उनके शहादत के 21 सालों बाद भी आम जनता, किसान, मजदूरों छात्र-छात्राओं आदि को अपनी ओर खींच लाता है और शहादत पर सलाम करने के लिए आज भी हजारों मुठ्ठियां तनी दिखती हैं। जी हां, ये वही महेंद्र सिंह थे जिन्होंने बगोदर में लगातार तीन बार विधानसभा का चुनाव जीतकर इलाके का प्रतिनिधित्व किए थे। इस बीच चुनाव जीतकर उन्होंने दो बार बिहार विधानसभा का और एक बार झारखंड विधानसभा पहुंचे और गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.