सिमडेगा, मार्च 7 -- डीसी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधीत मासिक समीक्षा बैठक हुई। मौके पर डीसी ने राजस्व संग्रहण की वसूली शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। मौके पर कई विभागों द्वारा राजस्व संग्रहण में काफी कम प्रगति पाए जाने पर डीसी ने नराजगी व्यक्त की। डीसी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। सभी विभाग मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करें। डीसी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नप को एक सौ प्रतिशत से अधिक राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं खनन पदाधिकारी को राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप करने हेतु अवैध खनन के प्रति लगातार छापामारी अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सभी नीलाम पत्र अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.