बस्ती, मार्च 5 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के कुआनो मनवर नदी के संगम पर अंतिम संस्कार से पहले एक शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि अस्वाभाविक मौत की शिकायत पर शव का पीएम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी। बताया जा रहा है कि लोइयाभारी गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे रामबली यादव (90) का घर पर निधन हो गया। ग्रामीणों के अनुसार उनके तीन बेटों में गोरखनाथ, रंगीलाल व भैरोनाथ में पिछले 10 वर्षों से पिता की देखभाल गोरखनाथ कर रहे थे। मंगलवार की सुबह पिता रामबली की मौत के बाद गोरखनाथ ग्रामीणों के साथ अंतिम संस्कार के लिए कुआनो मनवर नदी संगम पर दाह संस्कार के लिए पहुंचे थे। चिता की तैयारी के बीच उनके बेटे रंगीलाल और भैरोनाथ ने पुलिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.