फतेहपुर, नवम्बर 8 -- विजयीपुर। अंतिम संस्कार में शामिल होने यमुना किनारे पहुंचा युवक नहाने के दौरान नदी में डूब गया। डूबने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को देर शाम तक तलाश कराती रही लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद एसडीआरएफ को सूचना दी गई है। किशनपुर कस्बा निवासी भाजपा नेता रामराज सिंह के पुत्र विवेक सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर किशनपुर में ही यमुना किनारे अंतिम संस्कार हो रहा था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिये कस्बा निवासी 35 वर्षीय भूपेंद्र सिंह भी पहुंचा था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह नहाने के लिए यमुना में कूद गया। परंतु बहुत देर तक ऊपर नहीं दिखाई दिया तो मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया तब सूचना पर पहुंचे नाविक और गोताखोरों ने काफी खोजबीन की परंतु भूपेंद्र...